सौरव गांगुली को ICC में मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्रिकेट कमेटी के बने अध्यक्ष, कुंबले का स्थान लेंगे

By अंकित सिंह | Nov 17, 2021

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के चेयरमैन के तौर पर सौरव गांगुली की नियुक्ति हुई है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अपने साथी खिलाड़ी रहे अनिल कुंबले की जगह लेंगे। अनिल कुंबले इस पद पर 9 साल तक बने रहे। अनिल कुबंले तीन बार तीन-तीन साल की अधिकतम समयसीमा तक जिम्मेदारी संभालने के बाद इस पद से हट गये। 

इसे भी पढ़ें: द्रविड़ के बेटे ने गांगुली से की थी पिता की शिकायत! फिर मिस्टर वॉल को दादा ने सौंप दी हेड कोच की जिम्मेदारी

ग्रेग बार्कले ने यह भी कहा कि मैं अनिल का भी पिछले नौ वर्षों में उनकी नेतृत्व करने की शानदार काबिलियत के लिये शुक्रिया करना चाहूंगा जिसमें डीआरएस का नियमित और निरंतर इस्तेमाल करके और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन से निपटने के लिये मजबूत प्रक्रिया अपनाकर अंतराष्ट्रीय मैच में सुधार करना शामिल है। आपकों बता दें कि गांगुली भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 113 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 7212 रन बनाए हैं। उन्होंने 311 वनडे मैच भी खेले हैं जिसमें 11363 रन बनाए हैं। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत