गांगुली ने भारत को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार, कहा- खिलाड़ी कर रहे अच्छा प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

नोएडा। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत को विश्व कप में प्रबल दावेदार बताते हुए कहा कि टीम 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खिताब जीतने के लिये बेहतरीन लय में है। गांगुली ने एचसीएल फाउंडेशन एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि भारत प्रबल दावेदार है, टीम ने पिछले छह-सात महीनों में अच्छा क्रिकेट खेला है। वे विश्व कप के लिये अच्छी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम है, सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिये ही वे टीम में हैं। भारतीय टीम पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरूआत करेगी। इस कार्यक्रम में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह