BCCI अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली की होगी विदाई! चर्चा तेज, दावेदारों में यह पूर्व खिलाड़ी सबसे आगे

By अंकित सिंह | Oct 07, 2022

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को क्या नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बोर्ड की ओर से नए अध्यक्ष को लेकर जल्द ही बड़ी घोषणा हो सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को बीसीसीआई का इलेक्शन होगा। इस इलेक्शन में सौरव गांगुली हिस्सा नहीं लेंगे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई की ओर से सौरव गांगुली का नाम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन पोस्ट के लिए रखा जाएगा। आईसीसी चेयरमैन पद के लिए भी इसी साल चुनाव होने है। बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर कई नामों की चर्चा तेज है। आपको बता दें कि बीसीसीआई विश्व में सबसे ज्यादा पैसा वाला क्रिकेट बोर्ड है। भारत में जितनी भी क्रिकेट की गतिविधियां होते हैं, वह बीसीसीआई के द्वारा ही कराई जाती है। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने कहा, IPL में खेलने से जानकारी साझा करने में मदद मिलती है

रोजर बिन्नी इस रेस में सबसे आगे हैं। रोजर बिन्नी 1983 विश्वकप टीम के भी सदस्य रहे हैं जिसमें पहला विश्वकप जीता था। वह कर्नाटक से आते हैं। स्टुअर्ट बिन्नी के पिता है जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। राजीव शुक्ला क्रिकेट प्रशासन से काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता भी हैं। हालांकि अनुमान तो इस बात की भी लगाए जा रहे हैं कि जय शाह भी सचिव पद से मुक्त हो सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जय शाह अपने पद पर बरकरार रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर