Kangana Ranaut की इमरजेंसी कब होगी रिलीज? फिल्म से जुड़े सूत्र के सनसनीखेज दावे के बाद दर्शकों ने ली राहत की सांस

By एकता | Oct 16, 2024

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज लंबे समय से अटकी पड़ी है। अब खबर आयी है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। इंडिया टुडे डिजिटल की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को पंजाब चुनाव के बाद सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। बता दें, इससे पहले ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सिखों के विरोध के बाद इसे टाल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: जो लोग करवा रहे थे इंटरनेट पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का तलाक.. अब उनकी बोलती हुई बंद, नये VIDEO ने लगा दिया सबके मुंह पर ताला

रनौत की यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल की राजनीतिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से फिल्म विवादों में घिरी हुई है। सिख समूहों ने 'इमरजेंसी' की रिलीज का विरोध जताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह उनके समुदाय को गलत तरीके से पेश करती है। इसके बाद मेकर्स को फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी थी। सिख संगठनों की आलोचनाओं के बाद सीबीएफसी ने इमरजेंसी के लिए यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया और कुछ कट्स का सुझाव दिया था।

प्रमुख खबरें

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध