दक्षिण अफ्रीका खराब स्थिति में, करना होगा आत्मनिरीक्षण: अमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

साउथम्पटन। सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि विश्व कप में लगातार तीसरी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में नहीं है और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होगी। दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को भारत से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें इससे पहले शुरूआती दो मैचों में इंग्लैंड और बांग्लादेश से पराजय मिली।

इसे भी पढ़ें: अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा मैच, विलियमसन बोले- खेलेंगे सही शाट्स

अमला ने कहा कि प्रेरणा की कमी नहीं है और वे अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि प्रेरणा की कोई कमी है। जब आप एक या दो या तीन मैच गंवा देते हो तो आपकी भाव भंगिमा बदल जाती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज (बुधवार) हमारी भाव भंगिमा में कोई कमी थी।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह