दक्षिण अफ्रीकी कैप्टन ग्रीम स्मिथ चुने गए एमसीसी के मानद आजीवन सदस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद आजीवन सदस्य चुना गया है। एमसीसी ने ट्विटर पर स्मिथ की सदस्यता की घोषणा की। एमसीसी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि एमसीसी आज दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ को क्लब का मानद आजीवन सदस्य चुने जाने की घोषणा करता है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6989 रन बनाने वाले स्मिथ ने इस सम्मान पर खुशी जताई।

स्मिथ को 2004 में विजडन का साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। उन्होंने इंग्लैंड के 2003 दौरे पर पहले दो टेस्ट में दो दोहरे शतक लगाए। उन्होंने लार्ड्स पर दूसरे दोहरे शतक के दौरान इस मैदान पर किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक स्कोर का रिकार्ड बनाया।

इसे भी पढ़ें: क्या सुधरना नहीं चाहता है पाक ? अब रोक दी पोस्टल मेल सेवा

स्मिथ ने 259 रन की पारी खेलकर पूर्व महान बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन के 73 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आफ स्पिनर टिम मे को भी मानद आजीवन सदस्यता दी गई। इन दोनों के अलावा इस साल पाल कोलिंगवुड, एबी डिविलियर्स, मिशेल जानसन और एड्रियन मोर्गन को एमसीसी की आजीवन सदस्यता दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप