पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से हटे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, IPL है कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

कराची। दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कारण पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे लेकिन मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि इससे उन्हें भारत में साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी और साथ ही अपने दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के चोटी के पांच खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर और एनरिच नोर्जे पाकिस्तान के खिलाफ केवल दो वनडे के लिये उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वे नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के लिये भारत पहुंच जाएंगे। बाउचर ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इन खिलाड़ियों के श्रृंखला के मैचों में नहीं खेलने के फायदे और नुकसान हैं लेकिन हम पहले से इसे जानते थे क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और सीएसए (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) के बीच आईपीएल के लिये खिलाड़ियों को छोड़ने का समझौता हो रखा है तथा कोविड-19 के कारण कार्यक्रम अनुकूल तैयार नहीं किया जा सका। ’’

प्रमुख खबरें

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान

Semicon 2.0 से देश में तैयार होंगी 200 Chip Design कंपनियां, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला