दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग का आकर्षण होंगे डिविलियर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2018

केपटाउन। एबी डिविलिर्स दक्षिण अफ्रीका की पहली शहर आधारित टी20 लीग का आकर्षण होंगे। मजान्सी (दक्षिण अफ्रीका) सुपर लीग के पहले मैच में डिविलिर्स शुक्रवार को केपटाउन ब्लिट्ज के खिलाफ तशवेन स्पार्टन्स की अगुआई करेंगे। एक महीने तक चलने वाली यह लीग आधिकारिक लांच के एक महीने के अंदर शुरू हुई है और वह भी टाइटिल प्रायोजक के बिना। इस लीग में इस बार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की संख्या भी कम है क्योंकि कुछ बड़े खिलाड़ियों की पूर्व प्रतिबद्धताएं थी।

पैसे की तंगी से जूझ रहा राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एसएबीसी इस टूर्नामेंट का प्रसारण करेगा। फ्री टू एयर कवरेज के कारण क्रिकेट की लोकप्रियता में इजाफा होने की उम्मीद है। सीएसए को हालांकि भारी भरकम प्रसारण फीस मिलने की उम्मीद नहीं है। टाइटिल प्रयोजन के अलावा छह टीमों में से भी किसी ने बड़े प्रायोजक की घोषणा नहीं की है।

प्रमुख खबरें

राष्ट्र के नाम President Murmu का संदेश: 2047 तक Viksit Bharat बनाने के लिए करें काम

Hormuz Strait में ADNOC Tankers पर हमला: UAE ने Iran को घेरा, कहा- यह Maritime Piracy है

भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का Hug वाला तंज, Prabhasakshi ने MEA से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

DU Syllabus Change: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने PG History से हटाया Delhi Sultanate का पेपर, 22 कोर्स बाहर