Coronavirus के खौफ में स्वदेश लौटी साउथ अफ्रीकी टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2020

कोलकाता। कोविड 19 के चलते भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला रद्द होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम कोलकाता के रास्ते स्वदेश लौट गई। श्रृंखला में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। धर्मशाला में पहले वनडे में बारिश हो गई थी जबकि लखनऊ में दूसरे वनडे से पहले श्रृंखला रद्द कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान सुपर लीग भी हुआ स्थगित

दक्षिण अफ्रीकी टीम दुबई के रास्ते लौटने के लिये कोलकाता पहुंची थी। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा ,‘‘ वे सुबह दुबई रवाना हो गए जहां से अपने अपने शहर लौट जायेंगे। कैब के बंदोबस्त से वे काफी खुश थे।

प्रमुख खबरें

टिहरी में Pushkar Singh Dhami ने 52.55 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं की रखी नींव

RERA बकाये पर Ansal Group के तीन निदेशक ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल