व्यापार विवाद सुलझाने में नाकाम रहे दक्षिण कोरिया और जापान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

सोल। दक्षिण कोरिया और जापान शुक्रवार को आपसी व्यापार विवाद सुलझाने में नाकाम रहे। यह विवाद जापान के निर्यात प्रतिबंधों को लेकर खड़ा हुआ है। इससे दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनियां प्रभावित होंगी। इस बीच दक्षिण कोरिया ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र अथवा किसी दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्था से जांच की मांग की है। जापान ने पिछले सप्ताह ही दक्षिण कोरिया को होने वाले फोटोरेसिस्ट्स और दूसरे संवेदनशील सामान का निर्यात करने की मंजूरी प्रक्रिया को सख्त बना दिया था। जापान का कहना है कि इनका निर्यात केवल विश्वासपूर्ण भागीदारों को ही किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया की नौका की पहचान नही करने पर दक्षिण कोरियाई जनरल बर्खास्त

जापान की इस पहल से दक्षिण कोरिया की सेमीकंडक्टर विनिर्माता कंपनियों, टेलीविजन और स्मार्टफोन की स्क्रीन बनाने वाली कंपनियों पर असर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर विवाद खड़ा हो गया और पुराने समय से चले आ रहे रिश्तों में खटास और बढ़ गई। इस बारे में दोनों देशों के बीच तोक्यो में हुई पहली बैठक में जापानी अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष अधिकारियों से कहा कि जापान को दक्षिण कोरिया के निर्यात नियंत्रण में खामियां नजर आतीं हैं। हालांकि, जापान के व्यापार मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि व्यापार पर लागू नये प्रतिबंध दक्षिण कोरिया अदालत के फैसले खिलाफ नहीं है। दक्षिण कोरिया की अदालत ने जापानी कंपनियों को दूसरे विश्व युद्ध से पहले दक्षिण कोरिया के लोगों से जबरन श्रम कराने के मामले में मुआवजा देने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

Reliance की 3 अरब डॉलर की Green Ammonia डील, South Korea से हुआ 15 साल का मेगा समझौता।

ईरान से नहीं था कोई खतरा, इजरायल की वजह...अमेरिकी प्रशासन में युद्ध को लेकर पड़ी फूट, ट्रंप के टॉप अधिकारी ने दिया इस्तीफा!

IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

हमसे न हो पाएगा, तालिबान से निपटने में लगे हैं, आप अपना खुद देख लो...मुनीर ने सऊदी-पाक के NATO वाले समझौते से झाड़ लिया पल्ला?