उत्तर कोरिया से कुछ प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है दक्षिण कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2018

सियोल। उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारने और परमाणु संकट टालने के मकसद से दक्षिण कोरिया उस पर लगाए गए एकतरफा प्रतिबंधों में से कुछ को हटाने पर विचार कर रहा है। दक्षिण कोरिया की विदेश मंत्री कांग यूंग वाह ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने अपने मंत्रालय की संसदीय समीक्षा में कहा कि सरकार विचार कर रही है कि उत्तर कोरिया पर लगाए गए उन प्रतिबंधों को हटाए जाए अथवा नहीं जो 2010 में एक युद्धपोत पर घातक हमले के बाद लगाए गए थे जिसमें 45 दक्षिण कोरियाई सैनिक मारे गए थे। सियोल ने इसके बाद सीमा पार से सभी आर्थिक सहयोग बंद कर दिए थे।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress