उत्तर कोरिया की नौका की पहचान नही करने पर दक्षिण कोरियाई जनरल बर्खास्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया की मछली पकड़ने वाली एक नौका की पहचान करने में नाकाम रहने को लेकर दक्षिण कोरिया के एक जनरल को बर्खास्त कर दिया गया है। यह नौका दोनों देशों के बीच कड़ी निगरानी वाले समुद्र को पार कर 15 जून को सियोल के पूर्व में करीब 160 मील की दूरी पर एक बंदरगाह पर पहुंच गई। नौका में उत्तर कोरियाई नागरिक सवार थे। 

इसे भी पढ़ें: चीन के राष्ट्रपति ने ट्रंप से कहा कि उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों में ‘शीघ्र’ ढील दे

नौका के बंदरगाह पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को यह सूचना दी। रक्षा मंत्री जियोंग कियांग दू ने संवाददाताओं से कहा कि जनरल ली जीन-सुंग को एक जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड