दक्षिण कोरिया की लड़की भारत की सड़कों पर कर रही थी LIVE Streaming, लड़कों ने की बदतमीजी, पुलिस ने धर दबोचा

By रेनू तिवारी | Dec 01, 2022

मुंबई। मुंबई की एक गली में एक युवक द्वारा एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए गुरुवार को दक्षिण कोरियाई नागरिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की, आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के रूप में की और कहा कि उन्हें गुरुवार दोपहर तक अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने बाद में मुंबई पुलिस को टैग करने वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। महिला ने कहा कि पिछली रात स्ट्रीम पर, एक आदमी था जिसने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति को न बढ़ाऊं और निकल जाऊं क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर खाते ने दावा किया गया था कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने उसके विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में बसपा वोटर्स हो सकते हैं निर्णायक, इन्हें साधने की कोशिश में जुटी सपा और भाजपा 

महिला घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है, लेकिन जांच शुरू हो गई है और पुलिस महिला को परेशान करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार