चाइनीज़ फ़ूड के स्वाद को बढ़ाता है सोया सॉस, जानें स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदेह

By सूर्या मिश्रा | Nov 24, 2022

सोया सॉस का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाइनीज़ फूड की कल्पना सोया सॉस के बिना नहीं की जा सकती। सोया सॉस हर चाइनीज़ फ़ूड आइटम का स्वाद बढ़ा देते है। आजकल तो बहुत से इंडियन फ़ूड आइटम भी सोया सॉस के बिना भाते नहीं है। सोया सॉस फर्मेंटेड सोया और गेहूं से बनाया जाता है इसका प्रयोग आजकल लगभग सभी देशों में किया जाने लगा है। आमतौर पर ये चाइनीज डिश में फ्लेवर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सोया सॉस के बहुत से फायदे है साथ ही कुछ नुकसान भी है। 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सोया सॉस में बहुत से पोषक तत्व पाये जाते हैं। यह बहुत से एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से आपकी बॉडी को सुरक्षित रखता है। इससे पाचन शक्ति भी मज़बूत होती है।

इसे भी पढ़ें: कुछ अच्छी आदतें, जो बिगाड़ सकती हैं आपकी सेहत

वज़न नहीं बढ़ता 

आमतौर पर यह सोच है कि ज्यादातर सॉस वज़न बढ़ाने वाले तत्वों से भरे होते है लेकिन सोया सॉस के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। लेकिन इसका एक प्रयोग सीमा तक ही ठीक है। रोज इसका सेवन ठीक नहीं है। यह अनहेल्दी हो सकता है।

सोडियम का बेहतरीन सोर्स 

अगर आप सोडियम की कमी से परेशान है तो सोडियम आपके लिए एक बेहतरीन सोर्स हो सकता है। इससे बॉडी में सोडियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। सोडियम ब्लड प्रेशर को रेगुलेट रखने में सहायक है साथ ही यह नर्वस सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है।

ख़राब कोलेस्ट्रॉल की परेशानी दूर करने में सहायक 

सोया सॉस कुछ हद तक कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को दूर कर सकता है। यह लिपोप्रोटीन के स्तर को कम करता है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बहुत ज्यादा इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मिल्क थिस्ल से करें बॉडी को डिटॉक्स, लिवर और किडनी रहेगी सुरक्षित

सोया सॉस के नुकसान 

इन गुणों के साथ ही सोया सॉस के कुछ नुकसान भी है किसी भी चीज का सेवन उचित मात्रा में ही हेल्दी होता है। सोया सॉस के ज्यादा सेवन से बहुत से नुकसान भी हो सकते है। 

अनहेल्दी तत्वों से भरपूर

सोया सॉस हेल्दी होने के साथ ही कुछ अनहेल्दी चीजों से भी भरपूर होता है। इसमें अजीनोमोटो होता है जिसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

एलर्जी की परेशानी 

सोया सॉस के बहुत ज्यादा प्रयोग से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। आपको स्किन रैशेज़, सिरदर्द, पसीना, अनियमित ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। सोया सॉस में हिस्टामाइन होता है जो हेल्थ के लिए हानिकारक है। 

थाइराइड की समस्या 

जिनको थाइराइड की समस्या है उनको सोया सॉस के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए। इसमें थाइराइड को बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते है।

सोया सॉस को कांच की बोतल में ही स्टोर करें। सोया सॉस का प्रयोग समय से पहले दिखने वाली रिकंल्स की परेशानी को दूर करने में सहायक है। सीमित मात्रा में इसका प्रयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर