Soybean Oil और पाम तेल बीते सप्ताह सस्ते हुए, सरसों और बिनौला की कीमतों में उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

नयी दिल्ली, नौ अगस्त लागत से कम दाम पर बिकवाली की वजह से बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजारों में सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम में गिरावट आई। इसके अलावा सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में भी मामूली गिरावट रही। दूसरी ओर, आवक कम रहने और आगामी त्योहारों की मांग के बीच सरसों तेल-तिलहन तथा नगण्य उपलब्धता के बीच ब्रांडेड कंपनियों की औद्योगिक मांग के कारण बिनौला तेल के दाम में बीते सप्ताह मामूली तेजी रही।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सोयाबीन की मांग है जो बाकी खाद्य तेलों के मुकाबले सस्ता है। खाद्य तेलों की अपनी लगभग आधी जरूरत के लिए आयात पर निर्भर इस देश में खाद्य तेल लागत से नीचे दाम पर बिके यह किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है। इस ओर ध्यान दिये जाने की जरुरत है क्योंकि इसमें बैंकों का और किसानों का ही नुकसान है।

कामकाज कुछ कमजोर रहने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में भी बीते सप्ताह मामूली गिरावट रही। दूसरी ओर, कम आवक और त्योहारी मांग होने के बीच बीते सप्ताह सरसों तेल-तिलहन में मामूली सुधार आया। नगण्य उपलब्धता और बड़ी ब्रांडेड कंपनियों की त्योहारी मांग के कारण बीते सप्ताह बिनौला तेल के दाम में भी सुधार देखने को मिला।

सूत्रों ने बताया कि बीते सप्ताह सरसों दाना 50 रुपये के सुधार के साथ 8,300-8,350 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों तेल दादरी 50 रुपये के सुधार के साथ 16,775 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों पक्की और कच्ची घानी तेल भी क्रमश: 10-10 रुपये के सुधार के साथ क्रमश: 2,730-2,830 रुपये और 2,730-2,880 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुआ।

वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज का थोक भाव क्रमश: 225-225 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 7,300-7,350 रुपये और 7,150-7,250 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इसी प्रकार, दिल्ली में सोयाबीन तेल 75 रुपये की गिरावट के साथ 15,725 रुपये प्रति क्विंटल, सोयाबीन इंदौर तेल 75 रुपये की गिरावट के साथ 15,575 रुपये और सोयाबीन डीगम तेल 200 रुपये की गिरावट के साथ 12,100 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। बीते सप्ताह मूंगफली तिलहन का दाम 50 रुपये की गिरावट के साथ 7,350-7,925 रुपये क्विंटल, मूंगफली तेल गुजरात 150 रुपये की गिरावट के साथ 17,000 रुपये क्विंटल और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 20 रुपये की गिरावट के साथ 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में सीपीओ तेल का दाम भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 13,800 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। पामोलीन दिल्ली 125 रुपये की गिरावट के साथ 15,650 रुपये प्रति क्विंटल तथा पामोलीन एक्स कांडला तेल 175 रुपये की गिरावट के साथ 14,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। ब्रांडेड कंपनियों की औद्योगिक मांग बढ़ने के बीच बिनौला तेल का दाम 100 रुपये के सुधार के साथ 16,900 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें