सपा-बसपा ने वही किया जो भाजपा चाहती थी: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन से खुद को अलग रखे जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि इन दोनों पार्टियों ने वही किया जो भाजपा चाहती थी। कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि उत्तर प्रदेश में धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट नहीं हों ताकि वोटों का बंटवारा होने का फायदा उसे मिले तथा वह अपने इस प्रयास में सफल रही।

 

सिंह ने कहा, ‘‘सपा-बसपा ने कांग्रेस को अलग रखकर वही किया जो भाजपा चाहती थी। ऐसा लगता है कि ये दोनों पार्टियां भाजपा के जाल में फंस गई।’’ उन्होंने कहा कि हर जगह यही प्रयास हो रहा है कि भाजपा विरोधी दल एकजुट हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि वोटों का बंटवारा नहीं हो तथा उत्तर प्रदेश में भी यही होना चाहिए था।

 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ निर्विवाद रूप से सबसे बड़ी नेत्री हैं मायावती

 

गौरतलब है कि सपा और बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखा है, हालांकि दोनों ने रायबरेली और अमेठी की सीटें उसके लिए छोड़ दी हैं।

 

प्रमुख खबरें

ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने सुनाई आप बीती,प्रोड्यूसर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा- मुझे मेकअप रूम में बंद कर दिया

Uttar Pradesh: Congress के Manifesto पर फिर बरसे CM Yogi, बताया देश के लिए अन्याय पत्र

मीडिया कंपनी NDTV को मार्च तिमाही में 8.74 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

India का सूती धागा, कपड़ा निर्यात बीते वित्त वर्ष में सात प्रतिशत बढ़कर 11.7 अरब डॉलर पर