सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

इटावा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर सिर्फ अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि शाही परिवार का वारिस ही प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनेगा, यह कुप्रथा चाय वाले ने तोड़ दी है। प्रधानमंत्री ने सपा के गढ़ माने जाने वाले इटावा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, मोदी भारत के लिए आने वाले पांच साल ही नहीं बल्कि 25 सालों का रास्ता बना रहा है। मोदी यह सब क्यों कर रहा है क्योंकि मोदी रहे ना रहे देश हमेशा रहेगा।” 

इसे भी पढ़ें: ‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

उन्होंने कहा, “लेकिन मोदी की विरासत गरीब का पक्का घर है, देश की करोड़ों माताओं-बहनों को मिला शौचालय है और दलितों-पिछड़ों को मिली बिजली, गैस और नल (से पानी) जैसी सुविधा है। प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी की बनाई गई विरासत सबके लिए है। हम चाहते हैं कि 2047 में आपका ही बेटा-बेटी प्रधानमंत्री बने, मुख्यमंत्री बने। शाही परिवार का वारिस ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बनेगा यह कुप्रथा इस चाय वाले ने तोड़ दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा

UP Assembly Election 2027: गठबंधन में नेतृत्व को लेकर SP और Congress सांसदों में तकरार