एसपी बघेल बोले- मुलायम सिंह यादव स्वेच्छा से करहल नहीं आए, उन्हें जबरदस्ती प्रचार के लिए लाया गया

By अंकित सिंह | Feb 19, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। दो चरण के चुनाव हो चुके हैं। तीसरे चरण के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा। तीसरे चरण में ही मैनपुरी की करहल सीट पर भी चुनाव होने हैं। करहल सीट फिलहाल हॉट सीट बन चुकी है। करहल सीट से समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि अखिलेश को करहल से भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनौती रहे हैं। करहल में भाजपा और समाजवादी पार्टी की ओर से खूब प्रचार भी किया गया। समाजवादी पार्टी ने करहल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। खुद वयोवृद्ध थे मुलायम सिंह यादव को भी प्रचार में आना पड़ा। वही अखिलेश यादव भी लगातार करहल में प्रचार करते रहे। अब इसी को लेकर करहल में अखिलेश के खिलाफ ताल ठोक रहे एसपी सिंह बघेल ने बड़ा दावा किया है। एसपी सिंह बघेल ने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव स्वेच्छा से करहल नहीं आए बल्कि उन्हें जबरदस्ती लाया गया। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के मुताबिक एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव स्वेच्छा से करहल नहीं आए थे। उन्हें जबरदस्ती चुनाव प्रचार के लिए वहां लाया गया। उन्होंने कहा कि अगर वह सपा के संरक्षक होते तो अन्य कमजोर उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करने जाते लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। अखिलेश पर हमला करते हुए बघेल ने कहा कि बच्चे बुजुर्ग माता-पिता का सहारा बन जाते हैं लेकिन वह (अखिलेश यादव) पहले बच्चे हैं जो चुनाव में खुद को हारने से बचाने के लिए अपने बड़े और बीमार पिता की मदद ले रहे हैं, हमें भारतीय राजनीति में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलेगा।

प्रमुख खबरें

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड