By सत्य प्रकाश | Feb 04, 2022
अयोध्या। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में अयोध्या विधानसभा सीट के पांचवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर आज अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रत्याशियों की माने तो कोविड प्रोटोकॉल के तहत शांति पूर्वक इस नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया गया हैै। और इस बार जनता बड़े ही उत्साह के साथ 27 फरवरी को अपना मतदान करेगी।
वहीं कचहरी परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को तैनात रहा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने आज नामांकन करने के बाद बताया कि शांति पर्वक और कोरोना प्रोटोकॉल का ख्याल रखते हुए इस प्रक्रिया को पूरा किया गया है। 27 फरवरी को जनता अपने वोट को समाजवादी के नाम समर्पित करेगा क्योंकि भाजपा सरकार के द्वारा व्यापारी ही नहीं समाज के हर वर्ग को पीड़ित किया है सभी उनके कार्यों को देख चुके हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10 मार्च को सरकार बनेगी। तो वहीं भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के नियर पुनः पार्टी ने सेवा करने का अवसर दिया है। इसको लेकर आज हमने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। आज बड़ा ही शुभ दिन है इसके लिए आज सबसे पहले भगवान श्री राम के चरणों में अपना शीश नवाकर अपना पर्चा दाखिल किया है। पूज्य संत महंत व अयोध्यावासियों का व्यापारियों का आशीर्वाद है। वहीं कहा कि अयोध्या तो हमेशा अभिजीत रही है और इस बार भी अच्छे मतों से भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करने का दावा किया है।