गरीबों की थाली को खाली करने का पाप करती हैं सपा, बसपा और कांग्रेस: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

भदोही (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ वाली योगी सरकार गरीबों की थाली भरने का काम करती है, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस गरीबों की थाली को खाली करने का पाप करती हैं। भदोही में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने लोगों का आह्वान किया कि अच्छी नीयत वाली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए भाजपा को वोट दें। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा, “हम जब अखिलेश से पूछते हैं कि आपने यूपी की जनता के लिए क्‍या किया तो उनका कोई जवाब नहीं आता है।” 

इसे भी पढ़ें: मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल से चिढ़ते हैं घोर परिवारवादी, 10 मार्च के बाद रोजगार देने का काम और तेज होगा

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब अवैध हथियारों की फैक्टरी खुलवाना और गुंडों को संरक्षण देना ही उनका काम है तो वह जनता के लिए भला क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सिर्फ गुंडों को तैयार ही नहीं करती, बल्कि उसकी पर्यायवाची बन गई है और अगर कोई खुद को सपाई बताता है तो यही समझा जाता है कि वह गुंडा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार माफिया राज और तुष्टिकरण की मिसाल थी। उन्होंने कहा कि सपा और अपराधी एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं और ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सपा पर आतंकियों को शह देने और कांग्रेस पर कर्जमाफी के नाम पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपये भेजे हैं। उन्होंने दावा किया कि गांवों, गरीबों, वंचितों, पीड़ितों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों, माताओं-बहनों, किसानों और नौजवानों को मुख्यधारा में लाने का काम अगर कोई पार्टी करती है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। 

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन