दहाई के अंक तक नहीं पहुंचेगा सपा-बसपा का ठगबंधन: शिवपाल यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

सम्भल (उप्र)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सपा—बसपा गठबंधन को  ठगबंधन  करार देते हुए रविवार को दावा किया कि यह गठजोड़ लोकसभा चुनाव में दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाएगा। शिवपाल ने सम्भल के केला देवी में आयोजित चुनावी सभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा के साथ उनके गठबन्धन पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नेता जी (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) पर मुकदमे दर्ज कराये। सपा कार्यकर्ताओं पर कितनी जुल्म-ज्यादती की। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर में ‘संदिग्ध काले ट्रंक’ पर जताया संदेह

उन्होंने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में सिर्फ 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जब पार्टी नेता जी के हाथ में थी तब 80 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। प्रसपा उत्तर प्रदेश में 60 सीटों पर 11 प्रदेशों में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रसपा तो सपा से बड़ी पार्टी है।हम 15 सीट अवश्य जीतेंगे और केन्द्र में जो भी सरकार बनेगी उसमें हम जरूर शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम

Semicon 2.0 से 1 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, IT Minister Ashwini Vaishnaw का दावा