'ओले-ओले' गाने पर क्रॉप टॉप पहनकर नाचती नजर आई सपा उम्मीदवार, भड़के लोगों ने कह दी आपत्तिजनक बातें

By एकता | Feb 04, 2022

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में पहले से ही सियासी हलचल गरमाई हुई है। इन सबके बीच चुनावी मैदान में कई ऐसे चेहरे हैं जो अपने रंगीन मिजाज की वजह से खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस की टिकट पर मेरठ के हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ रहीं अभिनेत्री अर्चना गौतम का बिकिनी लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा था और अब राठ विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार चंद्रवती वर्मा का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को जहाँ एक तरफ लोग पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मिलिए जुगाड़ू बाबा से, इनके पास है अपना खुद का in-built मास्क, वीडियो देखकर हँसी नहीं रोक पाएंगे

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चंद्रवती वर्मा अपनी सहेलियों के साथ बॉलीवुड के गाने 'ओले-ओले' पर क्रॉप टॉप पहनकर नाचती नजर आ रही हैं। महिला नेता को इस कदर नाचते देखकर लोग भड़क गए और उनकी इस वीडियो को लगातार शेयर करके उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे हैं। कई लोगों ने तो चंद्रवती वर्मा को नाचने वाली तक बता दिया। पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाली चंद्रवती वर्मा ने गोहांड इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की है और हैदराबाद के एक जिम में ट्रेनर भी रह चुकी हैं। शादी के बाद वह पति के साथ उत्तरप्रदेश में आकर बस गई थी।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक