सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती आजम खान से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के विधायक आजम खान से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। खान को रविवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के ‘मेडिसिनविभाग’ में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार बनने को लेकर अमेरिका-चीन में तकरार, भारत ने US को बताया, चीन ने कहा- हम हैं

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यहां भर्ती आजम खान से मुलाकात की।’’ अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि खान की हालत ‘‘पूरी तरह स्थिर’’ है। उच्चतम न्यायालय से धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद खान 20 मई को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा हुए थे।

प्रमुख खबरें

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह