'बुंदेलखंड को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाती थी सपा-कांग्रेस सरकारें', PM Modi बोले- यह वीरता और विकास की धरती

By अंकित सिंह | May 17, 2024

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के लोग राष्ट्रहित के लिए सबसे आगे खड़े होने वाले लोग हैं। जिसको 4 जून के नतीजे जानने हो, वो बुंदेलखंड के ये दृश्य देख लें। उन्होंने लोगों से कहा कि आज मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने के लिए आया हूं। सपा-कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आने के बाद ये सौगात उनको बांटते हैं, जो उनके लिए वोट जिहाद करता है। उन्होंने कहा कि इस बार तो सपा-कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही इरादे साफ कर दिए हैं। कांग्रेस कह रही है कि वो सबकी संपत्ति की जांच कराएगी। फिर वो आपकी संपत्ति में से एक हिस्सा, उनके लिए वोट जिहाद करने वाले वोटबैंक को दे देंगे।

इसे भी पढ़ें: 'प्रियंका गांधी से दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर', तंज सकते हुए राधिका खेड़ा बोलीं- कांग्रेस में महिलाओं का कितना सम्मान है, मैं उसका उदाहरण हूं

मोदी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने धर्म के आधार पर आरक्षण का घोर विरोध किया था और संविधान सभा ने भी तय किया था कि हमारे देश में कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन, जहां कांग्रेस सरकार है, वहां ये लोग दलितों और पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुसलमानों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ये लोग संविधान बदलकर SC-ST-OBC का पूरा आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहते हैं। मैंने समाजवादी पार्टी से कहा था कि आप तो पिछड़ों की राजनीति करते हो, पिछले दरवाजे से पिछड़ों का आरक्षण लूटने का जो जाल बिछाया जा रहा है, जरा उसका विरोध तो कीजिए। लेकिन ये सपा वाले मुंह पर ऐसा ताला लगाकर बैठ गए कि वो बोलने को भी तैयार नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे कल्याण सिंह जी देश के महान नेता थे, उन्होंने पिछड़ों का सम्मान बढ़ाया। लेकिन जब उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए। हमारे कल्याण सिंह जी रामभक्त थे, उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी थी। उन्होंने कहा कि अगर ये बाबू जी को श्रद्धांजलि देने जाते, तो इनका वोटबैंक नाराज हो जाता। वोटबैंक को खुश करने के लिए ये लोग क्या करते हैं? जब UP में एक माफिया की मौत होती है, तो ये उसकी कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक जमाना था, जब सूखा बुंदेलखंड की पहचान बन गया था। बूंद-बूंद पानी को हमारा बुंदेलखंड तरसता था! सपा-कांग्रेस की सरकारें क्या करती थीं? योजनाएं निकालती थीं...फिर उसका पैसा खा जाती थीं।

इसे भी पढ़ें: 'देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं', PM Modi का राहुल पर वार, बोले- गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जाएंगे शहजादे

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। आपके लिए पानी की समस्या दूर करने के लिए हमारी सरकार इस परियोजना पर 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है। जब ये योजना पूरी होगी, तो बुंदेलखंड के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू होगा। यहां के विकास को नए पंख लग जाएंगे। ये योजना सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही पूरा कर सकती है। इसलिए बुंदेलखंड के तेज विकास के लिए, मैं भाजपा के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारें कहती थीं - बुंदेलखंड तो बीहड़ है! वहां कौन जाएगा? मैं कहता हूं, बुंदेलखंड वीरता और विकास की धरती है। यहां कौन नहीं आएगा।

प्रमुख खबरें

देहरादून में CM Pushkar Singh Dhami ने Garhwal Rifles जवानों संग मनाई दिवाली

ओडिशा: Mohan Charan Majhi ने क्योंझर और मयूरभंज में 120 करोड़ की लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की रखी नींव

Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार