सपा ने फूलपुर से पंधारी यादव को बनाया प्रत्याशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को प्रत्याशी बनाने का शनिवार को ऐलान किया। सपा ने कहा कि फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पंधारी यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं। 

फूलपुर सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनने के बाद फूलपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। सीट के खाली होने के बाद 2018 के उपचुनाव में भाजपा को इस सीट पर पराजय का मुंह देखना पडा । सपा के नागेंद्र पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को मात दी थी।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor First Anniversary | जब भारत ने घर में घुसकर लिया पहलगाम का बदला; राजनाथ सिंह ने दी खुली चेतावनी

Who Was Chandranath Rath? पूर्व वायु सेना कर्मी से सुवेंदु अधिकारी के भरोसेमंद संकटमोचक बनने तक का सफर | Chandranath Rath Murder

Chandranath Rath Murder | 3 शूटरों ने करीब से गोली मारकर Suvendu Adhikari के PA को उतारा मौत के घाट, जानें पूरी वारदात को कैसे दिया अंजाम

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद