सपा महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने श्री श्री रविशंकर पर लगाया गंभीर आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2017

बलिया। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि श्री श्री रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं तथा इनके जरिये पार्टी हिन्दू मतों के ध्रुवीकरण की जुगत में है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने यहाँ पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि रविशंकर भाजपा के मोहरे हैं। भाजपा को यह एहसास हो गया है कि विकास की बाजीगरी की आड़ में उसकी झूठ को जनता ने पकड़ लिया है।

गुजरात विधानसभा और उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में उसकी पराजय होने जा रही है। इसी पर भाजपा ने श्री श्री रविशंकर को आगे कर राम मंदिर मसले को गरमाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सपा श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करा रही है । उन्होंने कहा कि इस समय देश और प्रदेश दोनों जगह पर भाजपा की सरकार है, उसे राम मंदिर बनाने से रोक कौन रहा है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि यदि अदालत के निर्णय और आम सहमति से ही राम मंदिर का निर्माण होना था तो फिर भाजपा ने इसके लिये रथ यात्रा क्यों निकाली तथा इसे अपना चुनावी मुद्दा क्यों बनाया।

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री