By-elections UP Assembly: सपा ने 6 सीटों पर तय किये प्रत्याशी, लिस्ट में तेज प्रताप और सांसद अवधेश के बेटे का भी नाम

By अजय कुमार | Oct 09, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा ने अयोध्या के सांसद और मिल्कीपुर के पूर्व विधायक के बेटे को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा की जिन छहः सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है उसमें करहल से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजित प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मझवां से ज्योति बिंद को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर इस साल के अंत में विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। ये सभी सीटें विधायकों के इस्तीफा देने और सदस्यता जाने की वजह से रिक्त हुई है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सपा को क्यों आंख दिखा रही कांग्रेस? उपचुनाव में इतनी सीटों पर ठोका अपना दावा

सपा ने जिन चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है उसमें मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद सदर और अलीगढ़ की खैर शामिल हैं। कुंदरकी में वर्क परिवार अपने करीबी की पैरवी में जुटा है, जबकि मुरादाबाद से पूर्व सांसद एसटी हसन यहां से अपने लिए टिकट चाह रहे हैं। इसी तरह अलीगढ़ और मीरापुर में भी टिकट के लिये सपा में जोड़तोड़ चल रहा है। गाजियाबाद सदर सीट सपा कांग्रेस को दे सकती है। हालांकि, कांग्रेस की मांग पांच सीटों की है। यूपी की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, कुंदरकी, करहल, मझवां, फूलपुर, सीसामऊ, मिल्कीपुर और कटेहरी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने एक नवंबर के रामलीला मार्च को बताया संविधान रक्षा का आंदोलन

Goa के Vasco बाजार में भीषण आग से 150 से ज्यादा दुकानें जलीं, कोई हताहत नहीं

Latur में मकान रिकॉर्ड अद्यतन के बदले रिश्वत लेते ग्रामसेवक गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Tamil Nadu बिजली निगम में TNPSC से होगी 8000 फील्ड सहायकों की सीधी भर्ती