सपा नेता अतुल प्रधान भी टिकट मिलने के बाद कटने से हैं नाराज, बदल सकते हैं पाला

By अजय कुमार | Apr 05, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के प्रत्याशियों के टिकट बांटने और फिर यू टर्न लेकर उनके टिकट काट देने के कारण सपा में बागी नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अब इस कड़ी में नया नाम अतुल प्रधान का लिया जा रहा है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से नामांकन करने के बाद भी सपा द्वारा विधायक अतुल प्रधान का टिकट कटने के बाद तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही अतुल प्रधान भी खुलकर पार्टी वाला कमान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: भ्रष्टाचार के केस में फंसे थे ये बड़े नेता, BJP के साथ आते ही दाग अच्छे हो गए!

अपने टिकट कटने के संबंध में कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपना पक्ष रखा, लेकिन तमाम अन्य लोग उनके विपक्ष में खड़े हो गए और चुनाव में मदद से ही इंकार कर दिया।ऐसे में उनके तर्कों को अनसुना कर प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया गया। सब को पता है कि पार्टी को कौन नुकसान पहुंचा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा संघर्ष जारी है और जीवन के अंत तक जारी रहेगा। आना-जाना लगा रहता है और कौन, कब, कैसे, क्या होगा, इसका निर्णय भी शीघ्र होगा। कहा कि जिंदा है तो जिंदा नजर आना भी जरूरी हैं।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Assembly ने Madras High Court की मुख्य भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने का प्रस्ताव पारित किया

Kolkata Politics: अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ के बाद TMC-BJP में जुबानी जंग तेज, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Delhi Lokayukta Justice Harish Chandra Mishra का 67 वर्ष की आयु में निधन

खड़गे ने Nadda को याद दिलाई Haldwani घटना, शुद्धिकरण पर FIR दर्ज करने को कहा