सपा के वरिष्ठ नेता घूरा राम का कोरोना संक्रमण से निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद कराया गया था भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

बलिया। समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री घूरा राम की बृहस्पतिवारतड़ के कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। घूरा राम के पुत्र सन्तोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के चार बजे उनके पिता का लखनऊ की किंगजार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि घूरा राम को गत 14 जुलाई की देर रात्रि कफ व सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी मेडिकल जांच की रिपोर्ट आयी, जिसमें उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया