UP में सपा-महान दल की सरकार बनेगी, 400 सीट पर जीत पक्की: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की आलोचना की,साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी और सपा की सहयोगी पार्टी महान दल की सरकार बनेगी। महान दल ने ठाना है-सपा की सरकार बनाना है के नारों के बीच यादव ने रविवार को सपा मुख्यालय में महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा, जो नारा आपने दिया है, उसे कई कार्यक्रमों में सुना गया है। कासगंज की ऐतिहासिक जनसभा में आपकी पार्टी की टोपी और आपका झंडा लहराता दिख रहा था और हम लोग किसानों के समर्थन में खड़े हुए थे। जो नारा वहां शुरू हुआ था, वह लखनऊ के करीब आ गया है। दरअसल कासगंज में इसी वर्ष मार्च माह में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महान दल और सपा ने एक महापंचायत आयोजित की थी और उसी दिन अखिलेश यादव ने संकेत दिया था कि सपा और महान दल मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स

Airstrike से भड़का Afghanistan, Taliban ने Pakistan को दी Crushing Response की चेतावनी, India के पड़ोस में फिर से सैन्य टकराव की आशंका

Asian Games: वजन के नियम से हारीं Suchika Tariyal, MMA में कांस्य पदक जीता

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?