औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे SP विधायक अबू आजमी, अब महाराष्ट्र विधानसभा से हुए निलंबित

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी को मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद बजट सत्र तक महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उन्होंने आजमी को सदन से निलंबित करने की मांग रखी है। सीएम शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि हमने उनके बयान की निंदा की है। उनके बयान की उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी और महाराष्ट्र के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।  उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा; हमने उन्हें (सदन से) निलंबित करने की अपनी मांग रखी है।

इसे भी पढ़ें: Dhananjay Munde Resign: धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र के मंत्री पद से इस्तीफा दिया, सरपंच हत्याकांड में जुड़ा था नाम

आजमी ने कहा कि इसके कारण बजट सत्र को बाधित करना महाराष्ट्र के लोगों का नुकसान है। दिल्ली में, आजमी की टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की एवं कहा कि वे सनातन धर्म का ‘उन्मूलन’ करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। जैसे ही दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, ‘महायुति’ के सदस्यों ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष आजमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने दावा किया कि आजमी औरंगजेब के वंशज हैं, जिसने मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। 

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त