मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की SP विधायक ने बताई वजह, कहा- त्योहारों का राजनीतिकरण करने की जरूरत नहीं

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

होली के त्यौहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने कहा कि त्यौहारों का राजनीतिकरण करने की कोई ज़रूरत नहीं है। मैं कल होली मनाने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे उत्साहपूर्वक मनाएं लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके। मजबूरी में घर पर नमाज़ पढ़ी जा सकती है लेकिन मस्जिद में 'जुम्मे की नमाज़' अदा करना ज़रूरी है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि अगर कोई आप पर रंग डालता है, तो झगड़ा न करें क्योंकि यह माफ करने का महीना है, भाईचारे का महीना है। मस्जिदों को ढका जाना चाहिए ताकि कोई भी रंग उस पर न फेंके और कोई विवाद ना हो। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में होली और नमाज के लिए फडणवीस सरकार का एक्शन प्लान तैयार, पढ़ लें गाइडलाइन

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने होली के दौरान मस्जिदों को ढकने के उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्रशासन के आदेश की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह मुसलमानों को कमज़ोर करने और गुंडों को बढ़ावा देने की साजिश है। इस आदेश की निंदा करते हुए रशीदी ने कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाना और मस्जिदों के नाम पर आदेश जारी करना असंवैधानिक है। रशीदी ने कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाना और मस्जिदों के नाम पर आदेश जारी करना असंवैधानिक है। यह मुसलमानों को कमज़ोर करने और गुंडों को बढ़ावा देने की साजिश है। मैं इसकी निंदा करता हूँ।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार