हर घर तिरंगा अभियान पर SP सांसद का बेतुका बयान, जिसकी मर्जी हो वो लगाए, क्या झंडा लगाने से ही देशभक्ति साबित होगी?

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2022

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर संपूर्ण देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है।  देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई है। मोदी सरकार से लेकर विपक्ष तक के नेता अरने अपने तरीके से इस जश्न में शामिल हो रहे हैं। लेकिन अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने गर घर तिरंगा अभियान को लेकर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या झंडा लगाने से ही देशभक्ति साबित होगी? इसके साथ ही कहा कि जिसकी मर्जी हो वह झंडा लगाए।  

इसे भी पढ़ें: राहुल-प्रियंका ने पंडित नेहरू के साथ तिरंगा वाली तस्वीर को डीपी में लगाया, BJP ने कसा तंज

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें संस्करण में रविवार को देशवासियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एक जन आंदोलन में बदल रहा है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का भी आग्रह किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की हाथ में तिरंगा लिए तस्वीर डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) के तौर पर लगाई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर