तालिबान के समर्थन में उतरे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों से की तुलना

By अंकित सिंह | Aug 17, 2021

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन कर दिया है। इसमें उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज्य कर दी है। सपा सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और हमने उन्हें हटाने के लिए संघर्ष किया, ठीक उसी तरह से तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया है। बर्क यहीं नहीं रुके, उन्होंने लगातार तालिबान की तारीफ करते हुए कहा कि तालिबान एक ऐसी ताकत है जिसने रूस और अमेरिका जैसे मजबूत देशों को भी अपने यहां बसने नहीं दिया। आपको बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान में पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल है। तमाम नागरिक देश छोड़कर जाना चाहते है। तालिबान अफगानिस्तान के संवैधानिक संस्थाओं पर भी कब्जा कर चुका है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद