अखिलेश को झटका देने की तैयारी में सपा सांसद सुखराम यादव, पीएम मोदी और योगी की जमकर की तारीफ

By अंकित सिंह | Apr 15, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी हार के बाद समाजवादी पार्टी के अंदर बगावत की लहर तेज होती दिखाई दे रही है। शिवपाल यादव और आजम खान की नाराजगी के बाद अब राज्यसभा सांसद सुखराम यादव ने भी समाजवादी पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है। आज ही सुखराम यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को लेकर लगातार सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सुखराम यादव के बेटे पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब सुखराम यादव भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। योगी से मुलाकात के बाद सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी का नेतृत्व ने यूपी चुनाव के दौरान मुझे किसी चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया। अगर कोई पार्टी अपने सांसद को आमंत्रित नहीं करती है और ना ही उससे चर्चा करती है तो पार्टी कमजोर होती है और यही कारण है कि वह सत्ता में नहीं आ पाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। सपा सांसद ने कहा कि पीएम के कार्यों की चर्चा देशभर में होती है. इसलिए, मैं अपना आभार व्यक्त करने गया। सीएम ने हाल ही में चुनाव जीता-उनका लगातार दूसरा चुनाव। उन्होंने इस मिथक को तोड़ा कि जो लोग नोएडा (प्रचार करने के लिए) जाते हैं, वे नहीं जीतते। इसलिए, मैं बधाई देने गया था।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए