सपा को लगा बड़ा झटका, सुरेन्द्र सिंह नागर ने दिया राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2019

नयी दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर ने शुक्रवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार नागर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। सभापति कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने नागर द्वारा त्यागपत्र दिये जाने की पुष्टि करते हुये बताया कि नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस बारे में नायडू की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी। 

इसे भी पढ़ें: संसद सत्र के बाद होगी CWC की बैठक: रणदीप सुरजेवाला

हाल के दिनों में सपा के यह दूसरे नेता हैं जिन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इससे पहले 16 जुलाई को सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था। 

प्रमुख खबरें

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान