सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी पार्टी नेताओं से की कोरोना का टीका लगवाने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी पार्टी नेताओं से कोरोना का टीका लगवाने की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि वे इस वायरस से बचाव के लिए पूरी तरह सतर्क रहें। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी राज्य मुख्यालय में हुई पार्टी के विधान परिषद सदस्यों की बैठक में अखिलेश ने सभी से टीका लगवाने की अपील की। अखिलेश ने सभी पार्टी नेताओं से कहा कि कोरोना संकट से बचाव के लिए हमें सतर्क और सजग रहना होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत में अभी तक कोविड टीकों की 39 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गयीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

साथ ही संकल्प लिया गया कि आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी अपनी पिछली सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को सामने रखकर चुनाव में उतरेगी। बैठक में कहा गया कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा करना तो दूर उन पर तीन काले कानून लागू कर दिए और इसके खिलाफ हो रहे किसानों के आंदोलन को दबाने की साजिशें भी रची जा रही हैं। बैठक में विधान परिषद सदस्यों ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी पार्टी है। उसकी मानसिकता एकाधिकारी प्रवृत्ति की है। इसके चलते संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा