उप्र में महिला सुरक्षा को लेकर सपा का संसद परिसर में प्रदर्शन, योगी का इस्तीफा मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और ‘बेटियों पर अत्याचार’ का उल्लेख था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि अन्याय करने वालों को दंड मिले। यदि ऐसा नहीं हो सकता तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। वह महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं।’’ सपा सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में भी यह विषय उठाने का प्रयास किया।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया