UP चुनाव में महादेव की भक्ति से मिलेगी अखिलेश को चुनावी शक्ति? बीजेपी के 'राम' के मुकाबले सपा के 'शिव'

By अभिनय आकाश | Sep 07, 2021

ये यूपी के चुनाव का ही एक नैरेटिव होता है जो पूरे देश के चुनाव का ट्रेंड सेट करता है। प्रधानमंत्री मोदी जब काशी से नामांकन भरते हैं तो हिदुत्व भारतीय राजनीति का एक ट्रेंड बन जाता है। उसी तरह योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपावली मनाते हैं तब भी हिन्दू हित सियासत का मुद्दा बन जाता है। अब जबकि खुद यूपी पूरी तरह से चुनावी मोड में है तब यही सबसे बड़ा मुद्दा बनकर नए कलेवर के साथ सामने खड़ा है। इस बार होड़ इस बात की है कि कौन बड़ा हिन्दू है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में है लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियों काफी पहले से ही जारी है। आज का दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी गहमा-गहमी वाला दिन रहने वाला है। 2019 के बाद पहली बार आज मायावती ब्राह्मणों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिये साधती नजर आएंगी। वहीं एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी आज अयोध्या दौरे पर हैं जहां वो रूदौली में एक जनसभा भी करने वाले हैं। लेकिन इन तमाम कवायदों से इतर समाजवादी पार्टी भी अब हिदुत्व की धार तेज करने की कवायद में लगी है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा देश

 बीजेपी ने हिन्दू जातियों के विभाजन का लगाया आरोप

प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने इस सम्मेलन को लेकर सपा पर हमला बोला और कहा कि सपा हिन्दू समाज को जाति के नाम पर विभाजित करने का प्रयास कर रही है। सपा हिन्दू समाज से जुड़े जाति सम्मेलन कर रही है। उन्होंने सवाल किया है कि सपा मुस्लिम समाज का शिया व सुन्नी समाज का अलग-अलग सम्मेलन क्यों नही करती है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi