SP प्रवक्ता बोले, बेरोजगारी के खिलाफ अखिलेश का आह्वान पूरा तरह रहा सफल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

लखनऊ। अपने अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान को पूरी तरह कामयाब बताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि युवाओं की नाराजगी ने सरकार की नाकामी पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस ने भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा इस आह्वान का परोक्ष रूप से समर्थन किए जाने के बाद रात नौ बजे दीये जलाए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं से जुड़े बेरोजगारी तथा अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिये घर की लाइट बंद करने का आह्वान किया था। सपा का दावा है कि यह आह्वान अपने मकसद में कामयाब रहा है। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा आज आने वाले कल के बदलाव का इतिहास लिख दिया। सियासत के आसमान पर रोशनी से इंकलाब लिख दिया। उन्होंने ट्वीट में 9बजे9मिनट हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कहा आज युवाओं ने भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरुआत कर दी है। हमने नौजवानों की खातिर मोमबत्तियां जलाकर हमेशा की तरह आज भी उनका साथ दिया है और देते रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन