Sunita Williams और Barry Wilmore को बचाने के लिए स्पेसएक्स कैप्सूल आईएसएस पहुंचा, जल्द होगी धरती पर वापसी

By रितिका कमठान | Sep 30, 2024

स्पेसएक्स ने दो व्यक्तियों के दल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना कर दिया है। बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर उड़ान भरने के बाद कक्षा में फंसे दो नासा अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के मिशन की शुरुआत हो गई है। दोनों अंतरिक्ष यात्री जून से ही फंसे हुए थे, जिन्हें धरती पर वापस लाने की कोशिशें जारी थी।

क्रू-9 कैप्सूल रविवार को पूर्वी समयानुसार लगभग 5:30 बजे आई.एस.एस. से जुड़ा है। बता दें किहेग और गोरबुनोव लगभग 90 मिनट बाद आई.एस.एस. में प्रवेश कर गए। दरअसल चार सीट वाले कैप्सूल में क्षमता से कम केवल दो अंतरिक्ष यात्री हैं। दो सीट अंतरिक्ष में फंसे बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के लिए खाली रखी गई हैं। कैप्सूल के अगले साल धरती पर लौटने की संभावना है। ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने ‘बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल’ में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद विल्मोर और विलियम्स को ‘स्पेसएक्स कैप्सूल’ से धरती पर लाने का फैसला किया। 

अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाला यह स्टारलाइनर का यह पहला यान था। नासा ने कहा कि उड़ान के बाद ‘थ्रस्टर’ की विफलता और ‘हीलियम’ रिसाव की समस्या बहुत गंभीर है। इसी कारण स्टारलाइनर इस महीने की शुरुआत में खाली ही धरती पर लौटा। ‘ड्रैगन’ के साथ गए नासा के निक हेग और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के एलेक्जेंडर गोर्बूनोव फरवरी तक अंतरिक्ष स्टेशन में ही रहेंगे। वहीं विल्मोर और विलियम्स के लिए अंतरिक्ष स्टेशन में यह प्रवास आठ महीने लंबा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sunil Bharti Mittal को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, मैक्रों ने दिया Legion of Honour

मक्का-मदीना छोड़ सब निशाने पर...हूती की खुली धमकी

Alirajpur में सीमेंट कंटेनर से 1 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Democracy बचाने की लड़ाई: Rahul Gandhi के साथ DK Shivakumar ने उठाई मजबूत आवाज़