SpaDeX docking: 1.5 किलोमीटर दूर हैं दोनों उपग्रह, आज लाए जाएंगे और करीब

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2025

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसरो जिन दो स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पाडेक्स) उपग्रहों को एकजुट करने की उम्मीद कर रहा है, वे 1.5 किमी की दूरी पर हैं और 11 जनवरी को उन्हें बहुत करीब लाया जाएगा। स्पाडेक्स स्पेस डॉकिंग प्रयोग अब तक 7 जनवरी और 9 जनवरी को सार्वजनिक रूप से घोषित दो शेड्यूल से चूक गया है। इसरो ने घोषणा की कि अंतरिक्ष एजेंसी जिन दो स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पाडेक्स) उपग्रहों को एकजुट करने की उम्मीद कर रही है, वे 1.5 किमी की दूरी पर हैं और 11 जनवरी को उन्हें बहुत करीब लाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष में हुआ जीवन का अंकुरण: सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण स्थिति में बीज अंकुरित हुए-इसरो

विचलन के कारण ‘डॉकिंग’ प्रयोग को दूसरी बार स्थगित करना पड़ा था। इसरो ने 30 दिसंबर, 2024 को स्पैडेक्स मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। प्रक्षेपण के बाद, इसरो ‘डॉकिंग’ की तैयारी कर रहा है जिसके लिए कई चरणों की आवश्यकता होती है। अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन ही महारत हासिल कर पाए हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज