नडाल के दम पर स्पेन फाइनल में पहुंचा, कनाडा से होगी खिताबी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2019

मैड्रिड। राफेल नडाल ने फेलिसियानो लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक टेनिस युगल मुकाबले में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर स्पेन को 2012 के बाद पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचाया। शनिवार को लोपेज एकल में काइल एडमंड से हार गये थे जिससे स्पेन 0-1 से पिछड़ रहा था। लेकिन नडाल ने डान इवांस को हराने के बाद लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक युगल मैच में जेमी मरे और नील स्कुपस्की की जोड़ी पर 7-6 7-6 से जीत हासिल की। 

इस तरह पांच बार की चैम्पियन स्पेन की टीम 2012 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची। और अब टीम रविवार को फाइनल में कनाडा के सामने होगी जिसने दूसरे सेमीफाइनल में रूस को मात दी। एडमंड ने लोपेज को 6-3 7-6 से हराया। इसके बाद नडाल ने इवांस को 6-4 6-0 से पराजित कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। डेनिस शापोवालोव और वासेक पोसपिसिल की बदौलत कनाडा की टीम पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचने में सफल रही। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल अपने पांचवें डेविस कप खिताब की कोशिश में हैं, उन्होंने 2004 में पहली ट्रॉफी हासिल की थी। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प