नोवाक जोकोविच ने किया था अभ्यास, स्पेन के क्लब ने कहा- गलती से दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

मैड्रिड। स्पेन में लॉकडाउन नियम तोड़कर नोवाक जोकोविच ने जिस क्लब में अभ्यास किया था, उस क्लब ने माफी मांगते हुए कहा है कि उसने गलती से सर्बिया के इस नंबर एक खिलाड़ी को अभ्यास की अनुमति दे दी थी। जोकोविच ने सोमवार को अपना अभ्यास का वीडियो डाला था। कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में क्लब में अभ्यास करने की अनुमति नहीं है। जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसमें मारबेला शहर में एक टेनिस क्लब में वह दूसरे व्यक्ति के साथ खेल रहे हैं। सर्बिया के जोकोविच इसी शहर में रह रहे हैं। स्पेन ने सोमवार को लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। 

इसे भी पढ़ें: स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने तोड़ा लॉकडाउन नियम 

कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद से मार्च से यहां लॉकडाउन लागू है। अब पेशेवर खिलाड़ियों को अभ्यास पर लौटने की छूट है लेकिन खेल क्लब और स्टेडियम अगले हफ्ते तक बंद रखने के निर्देश हैं। पुऐंते रोमानो मारबेला टेनिस क्लब ने एक बयान में कहा कि हम माफी चाहते हैं कि नियम को ठीक से समझ नहीं पाये। इससे जोकोविच या किसी और को भी असुविधा हो सकती थी। हमें लगा था कि चार मई से सभी पेशेवर खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं और इसी वजह से हमने अनुमति दे दी।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा