सट्टेबाजी में आया स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी का नाम, लगा 4 साल का बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

लंदन। स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी गेर्राड जोसेफ प्लेटेरो रोड्रिग्स पर कोर्टसाइडिंग (सट्टेबाजी के लिये मैच की जानकारी उपलब्ध कराना) में लिप्त पाये जाने के कारण चार साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन पर 15,000 डालर का जुर्माना लगाया गया है। वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर इस तरह के आरोप लगे हैं। टेनिस खेल में इस तरह के मामलों पर निर्णय करने वाली इकाई ने बुधवार को कहा कि छह महीने का प्रतिबंध निलंबित होगा लेकिन यह खिलाड़ी के भविष्य में टेनिस भ्रष्टाचार रोधी कार्यक्रम का उल्लंघन करते हुए नहीं पाये जाने पर ही लागू होगा।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का दावा: Jantar Mantar प्रदर्शन ने खत्म किया सत्ता का डर

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए