...तो हर सजा के लिए तैयार, द्वारका एक्सप्रेसवे पर आई रिपोर्ट को लेकर बोले गडकरी, CAG का आकलन सही नहीं

By अभिनय आकाश | Aug 19, 2023

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना में भारी फंडिंग कुप्रबंधन पर ऑडिट रिपोर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घोर गलत बयानी थी। हाल ही में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण की उच्च लागत को दर्शाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार एक्सप्रेसवे, जो 29.06 किलोमीटर तक फैला है, 250.77 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर की अत्यधिक लागत पर बनाया जा रहा है, जो आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) द्वारा स्वीकृत 18.2 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर से अधिक है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद का किया आयोजन, नड्डा ने कहा- विकास को गांवों तक पहुंचाना लक्ष्य

उन्होंने कहा कि जिनकी विचारधाराएं कभी मेल नहीं खाती थीं, जिन्होंने कभी एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखा, जिन्होंने कभी एक साथ चाय नहीं पी थी अब वे हमसे (भाजपा) लड़ने के लिए एक साथ आ रहे हैं। गडकरी ने कहा कि भाजपा की ताकत ने विपक्ष को एक साथ आने के लिए प्रेरित किया। आगामी परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए, गडकरी ने कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ने के लिए एक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना की घोषणा की। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीर को कन्याकुमारी से एक्सेस कंट्रोल रोड के जरिए जोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा,'मुझे मोदीजी के नेतृत्व में 50 लाख करोड़ का काम करने का मौका मिला, अगर कहीं भी भ्रष्टाचार मिलता है। तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं।

प्रमुख खबरें

अंग्रेजी बोल रहे थे जर्मनी के लोग, पुतिन ने हड़काया, क्यों चौंक गया भारत!

Kerala में LDF का Mission Hattrick: क्या ब्रांड पिनराई फिर से इतिहास रच पाएंगे

सभ्यता समाप्त कर दूँगा से अचानक संघर्षविराम पर कैसे उतर आये ट्रंप, क्या हुआ था अंतिम क्षणों में?

युद्ध के बीच चीन का बड़ा एक्शन! पूरी दुनिया हैरान!