आजम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर स्पीकर ने बुलाई बड़ी बैठक

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2019

रामपुर से सांसद आजम खान के विवादित टिप्पणी के बाद उन पर कार्रवाई हो सकती है। लोकसभा में आज भाजपा के साथ कांग्रेस, राकांपा और तृणमूल सांसदों ने आजम के बयान की निंदा की। सदन में आज कई पार्टियों की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से एक्शन लेने की मांग की है। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं से इस मुद्दे पर बात करने की बात कही है। आजम खान के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर लोकसभा स्पीकर ने शाम चार बजे नेताओं की बैठक बुलाई है। 

बता दें कि लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अपनी बात रख रहे थे। स्पीकर की चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी ने आजम से कहा कि वह उनकी ओर देख कर अपनी बात कहें। इस पर आजम ऐसी टिपण्णी की जिसे की संसद की कार्यवाही से निकाल दिया गया। आजम खान के बयान के बाद गुरुवार को भी सदन में जोरदार हंगामा हुआ था। तब भी ओम बिड़ला ने आजम खान से अपने शब्द वापस लेने की मांग की थी, उनके समर्थन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी खड़े हुए थे, लेकिन उनकी भी भाजपा सांसदों से तू-तू मैं-मैं हो गई थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद