सचिन बिरला बने रहेंगे कांग्रेस के विधायक, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस ने ही बढ़वाई है सुनवाई की तारीख

By सुयश भट्ट | Mar 02, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में सचिन बिरला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभी सचिन बिरला कांग्रेस के ही विधायक बने रहेंगे। और कांग्रेस विधायकों की पंक्ति में ही बैठेंगे।इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने ही आवेदन की सुनवाई की तारीख बढ़वाई है। आज सचिन बिरला मामले में सुनवाई थी।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर के जेएएच अस्पताल की 5 दिन में दूसरी बड़ी लापरवाही, जिंदा मरीज को बताया मृत 

वहीं कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सचिन बिरला को लेकर कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। कोई भी सत्ताधारी पार्टी जिसके पास पैसा होता है वह ऐसे ही खरीद-फरोख्त करती है। जिसके खिलाफ कांग्रेस पहले भी खड़ी थी और आज भी खड़ी है। ऐसे विधायक और सांसद के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।

आपको बता दें कि चार महीने पहले उपचुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए बीजेपी ने बिरला को मंच पर अपने साथ कर लिया था। बिरला ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान भी कर दिया था। बिरला ने इसके बाद भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया था। मगर आज तक बिरला विधानसभा सचिवालय के रिकॉर्ड में वे कांग्रेस विधायक बने हैं और विधायक की सभी सुविधाएं मिल रही हैं।

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force