सिद्धारमैया की मांग, बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाया जाए विशेष विधानसभा सत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

बेंगलुरु। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। सिद्धारमैया ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि राज्य के लोग बारिश, कोविड-19 और भाजपा नीत सरकार में भ्रष्टाचार की तीन आपदाओं को झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बाढ़ के कारण किसानों की हालत खराब हुई है। उन्हें अपने घर और मवेशी खोने पड़े हैं।  

इसे भी पढ़ें: CM येदियुरप्पा ने भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इस पर चर्चा के लिए तत्काल विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पहले से ही बाढ़ और महामारी से जूझ रहे हैं और अब उन्हें कर्नाटक भाजपा के भ्रष्टाचार का भी सामना करना पड़ रहा है। सिद्धरमैया ने कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा एक उचित मंच होगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़