शिवरात्रि मेले में देवी देवताओं के आदर-सत्कार व सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

मंडी  । अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2022 में आने वाले देवी-देवताओं के आदर-सत्कार व साथ आए देवलुओं के रहने की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न आए। यह बात अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला देवता उप समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजीव कुमार ने  देवता उप समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि देवताओं के ठहरने के स्थान पर बिजली, पानी सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। देवलुओं को राशन, सब्जी राशि और अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी का प्रबंध रहेगा। उनके रात्रि ठहराव के अलावा देवताओं के पड्डल में बैठने के स्थान के निर्धारण के लिए सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी और प्रशासन की एक टीम संयुक्त रूप से शहर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर निर्णय लेगी।  

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर जारी किया

उन्होंने बताया कि मेले में 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मंडी पधारने वाले देवी-देवताओं, कारदारों और देवलुओं के सत्कार व सुविधा के लिए सभी प्रबन्ध किए जा रहे हैं।

सर्व देवता समाज के प्रधान शिवपाल शर्मा ने देवी देवताओं, कारदारों और देवलुओं की आवभगत व ठहरने की व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए। नगर निगम के उप महापौर वीरेंद्र भट्ट सहित समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

राजीव कुमार ने कहा कि शिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य में शहर के मन्दिरों को विशेष तौर पर लाईटों से सजाया जाएगा। बैठक में देवताओं के ठहरने के स्थान पर सफाई व्यवस्था, जलेब के क्रम, चौहटे की जातर, देवलुओं के लिए दोपहर भोज व्यवस्था जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की तैयारियों को लेकर वे अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त कार्यों को समय पर निपटा लें।

सर्व देवता समाज के प्रधान शिवपाल शर्मा, उप महापौर वीरेंद्र भट्ट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा, एसडीएम बालीचौक्ी सिद्धार्थ आचार्य, जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान सहित समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट